29 Apr 2023

परिषद् में स्थापित गणित सेल का निरीक्षण किया गया l
राज्य परियोजना निदेशक श्री बी कार्तिकेय धनजी (I.A.S) द्वारा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् बिहार पटना में स्थापित गणित सेल का निरीक्षण किया गया l परिषद् के पदाधिकारियों उन्हें गणित सेल के कार्यों से अवगत कराया एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में गणित सेल के उपयोग को रेखांकित किये l इस अवसर पर परिषद् के निदेशक श्री सज्जन आर (I.A.S) उपस्थित रहे एवं परिषद् के अन्य विभागों के कार्यों के बारे में विस्तार से प्रकश डाले l
20 Apr 2023
FLN आधारित Module का विकास l
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् बिहार पटना के निदेशक श्री सज्जन आर. (I.A.S) के निर्देशन में राज्य भर के सभी प्रारंभिक शिक्षकों के लिए NEP-2020 के आलोक में FLN आधारित प्रशिक्षण देने हेतु विषयवार (हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित) मॉड्यूल का विकास किया जा रहा है l मॉड्यूल विकास के बाद प्रशिक्षण कि प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी l
28 Feb 2023

'शिक्षक पर्व' के अंतर्गत विद्या अमृत महोत्सव में माइक्रो इम्प्रोवमेंट प्रोजेक्ट
'शिक्षक पर्व' के अंतर्गत विद्या अमृत महोत्सव में माइक्रो इम्प्रोवमेंट प्रोजेक्ट आधारित नवाचारी शिक्षा शास्त्र (Innovative Pedagogy) उत्सव का शुभारंभ Youtube live के माध्यम से किया गया I
16 Feb 2023
Induction training inauguration in SCERT.
10 Days Face to Face Induction Training Programme for Newly Appointed TEIs Faculties.
28 Jul 2021
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2021
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा N.C.E.R.T नई दिल्ली का एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्यn प्रतिभावान विद्यार्थियों का पता लगाना और उनकी प्रतिभा को घोषित करना है। यह परीक्षा कक्षा में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिये आयोजित किया जाता है। इस योजना के अन्तर्गत कक्षा से Basic Science, Social Science, Commerce पाठ्यक्रम के लिये Ph.D स्तर के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे Engineering, Medical Science Management, Law की स्नातकोत्तर तक की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति के रूप में सहायता प्रदान की जाती है। इस परीक्षा हेतु सभी प्रकार के विद्यालय निजी सरकारी / मान्यता प्राप्त में पढ़ने वाले छात्र अहर्ता धारण करते है।
28 Jul 2021
राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना 2021
राष्ट्रीय आय सह-मेध छात्रावृत्ति योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर (जिनके माता-पिता की सभी श्रोतों से कुल वार्षिक आय 1.5 लाख से अधिक न हो) परन्तु मेधावी छात्र / छात्राओं के लिए केन्द्र प्रायोजित योजना है। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (National Means-Cum-Murit Scholarship Scheme) वर्ष 2008 से प्रारम्भ की गई है।
20 Apr 2017

शिक्षक पर्व : विद्या अमृत महोत्सव - माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट
आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को श्री सज्जन आर०, निदेशक (SCERT) की अध्यक्षता में, SCERT एवं BEPC की तत्वाधान में मंत्रा4चेंज के सहयोग से राज्य में शिक्षक पर्व : विद्या अमृत महोत्सव - माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट आधारित नवाचारी शिक्षाशास्त्र अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ 15 नवाचारी विडियो बनाने वाले शिक्षक/शिक्षिका को प्रशस्ति-पत्र एवं छोटे प्रयास, बड़े बदलाव के कहानियों की पुस्तक भेट कर सम्मानित किया गया।

